श्री कृष्ण का पूरा जीवन प्रेरणादायी

मीडिया ग्रुप, 20 अगस्त, 2022

लेखक – शुभम वाधवा

सारी दुनिया उन्हें अलग अलग नाम से जानती हैं। जिनको देवकी ने जन्म दिया और यशोदा मैया ने पाला, जो सबके दुलारे हैं। आज भी उस भगवान श्री कृष्ण का जन्म पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, यह पर्व हिन्दुओं का खास पर्व है।

जिसकी तैयारियां कई दिन पहले से की जाती है। इस मौके पर श्री कृष्ण जी के मंदिरों में बेहद खूबसूरत तरीके से सजावट की जाती है।

इसके साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस मौके पर कई लोग व्रत भी रखते हैं और रात के 12 बजे श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल का जन्म करते है और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।

आपको बता दें कि माता यशौदा के लाल श्री कृष्ण जो कि माखन के लिए पूरे बृज को अपनी उंगलियों पर नचाते थे, उनका जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। वहीं ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण की आराधना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

लेख सोर्स – बादल गंगवार 7983439874