Ajab Gajab: जान हथेली पर लेकर सैकड़ों फुट ऊपर निडर होकर काम कर रहे लोग, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में कुछ मजदूर एक पुल के नीचे काम कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से वे काम कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। यह वीडियो इतना डरावना है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर चढ़ रहे लोग बिल्कुल निडर होकर उसपर चल रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि पुल के नीचे लोहे के कुछ ढांचे लगाए गए हैं, जिन पर चढ़कर मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूर इतनी ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं, और उनके चेहरे पर जरा भी डर नहीं रहे हैं। वे कई फुट ऊंचाई पर ऐसे चल रहे हैं जैसे वो जमीन पर चल रहे हों। यह वीडियो किसी पुल के नीचे किए जा रहे काम का है। पुल के नीचे काम करने के लिए आमतौर पर लकड़ी की बल्लियां लगाई जाती हैं, लेकिन इस वीडियो में लोहे के आइटम्स का इस्तेमाल हो रहा है। मजदूर काफी ऊंचाई तक आ गए हैं, और वहां पर ऐसे चल रहे हैं जैसे वो जमीन के ऊपर चल रहे हों।

इस वीडियो को उन्हीं के एक साथी ने बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मजदूरों के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये मजदूर तो कमाल के हैं! इतनी ऊंचाई पर बिना किसी डर के काम कर रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये तो बहुत खतरनाक है! इन लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है क्या?” इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @just_crazy_thingss नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।