यूपी-पंजाब में मंत्रीमंडल में विस्तार, चुनाव नजदीक देख जातिगत वोटरों को रिझाने में लगी भाजपा-कांग्रेस।

मीडिया ग्रुप, 26 सितंबर, 2021

अगले वर्ष 2022 में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं जिसमें यूपी पंजाब भी शामिल है। पंजाब में इस समय कांग्रेस की सरकार है तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनों राज्यों में कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों की पृष्ठभूमि देखे तो स्पष्ट होता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जातिगत वोटों को साधने का प्रयास के रूप में मंत्रिमंडल का विकास विस्तार किया है।

पंजाब में कांग्रेस द्वारा अंतर कलह के चलते अभी हाल ही में नया मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज इसमें 15 नए  मंत्री शामिल किए। यहां राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 15 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वाले सभी 15 मंत्री कैबिनेट स्तर के हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, अरूणा चौधरी, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजेंद्र सिंह सिंगला, भरत भूषण आशु पिछली कैप्टन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

इनके अलावा 7 नए चेहरों में राणा गुरजीत सिंह, रणदीप सिंह नाभा, राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिल्जियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रहण की। इन नए मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल की संख्या 18 हो गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संभवत: आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट में क्षेत्र और जातिगत समीकरण साधते हुए 7 नए मंत्रियों को शामिल किया।

राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में जितिन प्रसाद जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) को कैबिनेट में जगह दी गई है जबकि संगीता बलवंत बिंद (ओबीसी), धर्मवीर प्रजापति (अन्य पिछड़ा वर्ग), पलटूराम (अनुसूचित जाति), छत्रपाल गंगवार (ओबीसी), दिनेश खटिक (दलित) और संजय गौड़ (अनुसूचित जनजाति) को राज्यमंत्री के तौर पर योगी की टीम में शामिल किया गया है।

जितिन प्रसाद पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शहाजहांपुर से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा धर्मवीर प्रजापति आगरा, छत्रपाल गंगवार बरेली, दिनेश खटिक मेरठ से हैं। पूर्वी उत्तरप्रदेश से आने वाले मंत्रियों में पलटूराम बलरामपुर, संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर और संजय गौड़ सोनभद्र से आते हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उनके मंत्रिमंडल के कई अन्य सहयोगी मौजूद थे। योगी मंत्रिमंडल में अभी 53 मंत्री है जबकि सात नए मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल के लिए निर्धारित कोटा 60 का आंकड़ा पूरा हो गया है।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए अभी 9 महीने का समय शेष है लेकिन नए मंत्रियों के लिए प्रतिभा दर्शाने के लिए संभवत: सिर्फ 6 महीने मिलेंगे क्योंकि तीन महीने पहले आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से उनके लिए करने के लिए कुछ रह नहीं जाएगा।