रामलीला के छठे दिन पूर्व विधायक ठुकराल ने किया दीप प्रज्वलित

रुद्रपुर। श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा, रम्पुरा में आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं आकर्षक मंचन किया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली, संजय ठुकराल, राजू गुप्ता, गगन ग्रोवर, सियाराम कोली, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, राम कुमार गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, अंकित श्रीवास्तव, सोनू कोली, तेजपाल कोली, राजा राम कोली, बंटी कोली, दीना श्रीवास्तव, पप्पू कोली, दानवीर कोली और ओमपाल कोली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।