बॉक्स ऑफिस: वर्किंग डे में भी नहीं थमी ‘मिर्जापुर- द मूवी’ की कमाई, पांचवे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। अपनी रिलीज से चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई का संतुलन भी बना हुआ है।

कितनी हुई ‘हनुमान अंश’ की कमाई?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। मगर फिल्म अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है। हालांकि, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा है।

  • फिल्म ने 31वें दिन 22 करोड़ रुपये का करोबार किया था।
  • 32वें दिन इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • अपनी रिलीज के 33वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • वहीं 34वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 153.13 करोड़ करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

पांचवें हफ्ते बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई 153.13 करोड़ हो चुकी है पर हैरानी की बात यह है कि इसमें से 80.25 करोड़ रुपये तो इस फिल्म ने पांचवे हफ्ते में ही कमाए हैं। इसके साथ यह फिल्म पांचवे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ के नाम था। फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

कितनी हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई?  

ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में भी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों को खूब लुभा रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य किरदारों में हैं। वहीं इस बार विलेन बनकर रवि किशन सामने आए हैं। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही तगड़ा कारोबार कर लिया है।

  • ओपनिंग डे पर इसे रिकाॅर्ड 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • वहीं दूसरे दिन फिल्म ने फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ा और इसने 36 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये रहा।
  • रिलीज के पांचवे दिन इसने 15.60 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • छठे दिन फिल्म ने 12.30 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ ही अब तक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 137.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।