रुद्रपुर में श्रद्धा के साथ आयोजित हुई श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा, पूर्व विधायक ठुकराल ने की पूजा-अर्चना
रुद्रपुर। संजय नगर खेड़ा के वार्ड नंबर 11 में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। वहीं, श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। मां काली की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने लोगों से अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मां काली मंदिर कमेटी की अध्यक्ष सरस्वती, उपाध्यक्ष कविता मंडल, चपला, महामंत्री पार्वती, सुमोला के अलावा प्रियंका विश्वास, रेख राय, उर्मिला, ग्रानती, रूपा, देवरानी, सीमा, बसंती, अनिमा, पार्वती विश्वास, नमिता सरकार, रीता, नमिता राय, कविता, मैना, नीलू और संध्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



