रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने रविवार, 4 अक्टूबर को रुद्रपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र चीनी मिल से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
यूपीसीएल के विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आरडीएसएस योजना के तहत लाइनिंग संबंधी कार्य तथा पांच एमवीए परिवर्तक का लोड 10 एमवीए परिवर्तक पर स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए चीनी मिल उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडरों का शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।
इस दौरान 11 केवी महतोश, इंडस्ट्रियल, मंडी और रामबाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। यूपीसीएल ने कहा है कि कार्य के दौरान परिस्थितियों के अनुसार आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित हो सकती है।




