उधमसिंह नगर: कार्य स्थल पर यौन शोषण की रोकथाम हेतु पुलिस के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

POSH एवं लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई कानूनी एवं व्यावहारिक जानकारी।

मीडिया ग्रुप, 03 अक्टूबर, 2026

रुद्रपुर। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए POSH एवं लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर 03 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन, रुद्रपुर में दिल्ली की अवप्रवाह फाउंडेशन द्वारा ऊधमसिंह नगर की स्थानीय इकाई के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अवप्रवाह फाउंडेशन के चेयरमैन श्री एम.पी. तिवारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। उत्तराखंड बार कौंसिल सदस्या वरिष्ठ अधिवक्ता सुशीला मेहता, अधिवक्ता गिरीश चतुर्वेदी, रुद्रपुर जिला न्यायालय ने कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, गरिमा एवं लैंगिक संवेदनशीलता के साथ-साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा कर्मचारियों के अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन सुश्री मानसी भूषण, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय एवं दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज करने एवं उसके निवारण की प्रक्रिया तथा कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अजय गणपति, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर का मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा। अवप्रवाह फाउंडेशन की ओर से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्री अवनीश शर्मा, संस्थापक एवं निदेशक, अवप्रवाह फाउंडेशन ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाउंडेशन की कार्यक्रम आयोजन एवं विधिक टीम में अधिवक्ता प्रत्यक्ष राज सिंह, विधिक सलाहकार तथा अधिवक्ता सुमित कसाना, विधिक टीम के सदस्य शामिल रहे।

पुलिसकर्मियों को अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण प्रक्रिया, महिला कर्मचारियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार की रोकथाम तथा सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की गई।

पुलिस विभाग के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण।

अवप्रवाह फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक श्री अवनीश शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के बीच कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम तथा लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के लिए भी समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती रही हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भी इस दिशा में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।