होली चाइल्ड स्कूल में ‘साइबर सिक्योरिटी’ व ‘मिशन-शक्ति’ पर कार्यशाला का आयोजन।

मीडिया ग्रुप, 27 सितंबर, 2022

सिमरप्रीत सिंह

बिलासपुर। बत्रा कॉलोनी स्थित होली चाइल्ड स्कूल में मंगलवार को सीओ संगम कुमार की अध्यक्षता में ‘साइबर सिक्योरिटी’ व ‘मिशन-शक्ति’ पर कार्यशाला का आयोजित किया गया।

सीओ संगम कुमार ने बताया कि लोग जरा सी असावधानी के कारण ठगी का शिकार हो जाते हैं। जागरूकता ही साइबर अपराधों की रोकथाम कर सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध आर्थिक आधार पर हो रहे हैं।

इसमें से यूपीआई कोड और क्यूआर कोड का पता कर साइबर ठग अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। आधुनिकता की दौर में साइबर ठग भी समय के हिसाब से अपने को अपडेट कर रहे हैं।

यही कारण है कि पहले क्यूआर कोड या फिर ओटीपी का प्रयोग कर ठगी होती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया, बैंकों के गोपनीय दस्तावेज, ऑनलाइन प्रलोभन, ऐनी डेस्क, एप्लीकेशन डाउनलोड समेत कई ऐसे तरीके हैं।

जो हैकर या फिर ठगी के मास्टरमाइंड प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी ही अपराधों की

रोकथाम का कारगर हथियार बन सकता है। इसके लिए किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग या फिर एटीएम, गूगल पे, फोन पे का इस्तेमाल करने के दौरान सावधानी रखें।

स्कूल में उपस्थित छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। उपस्थित छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं अन्य गवर्नमेंट नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया ।

इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना एण्टी रोमियों टीम व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।

महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हैल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी बालिकाओं छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल मिंटू दुबे, वाइस प्रिंसिपल प्रदीप जोशी, मंजू अधिकारी, बवनीत सिंह, विशाल महेंद्रू, आदि स्कूल स्टाफ उपस्थिति रहे।