उधमसिंह नगर : गुजरात में होने वाली रास्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रुद्रपुर के निखिल का चयन।

मीडिया ग्रुप, 27 सितंबर, 2022

कपड़े कि सिलाई करने वाले केवल किशन भारती के पुत्र निखिल भारती गुजरात में प्रस्तावित 36 वे राष्ट्रीय खेलों में वुशु खेलेंगे पिछले 15 वर्षों से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे निखिल भारती का चयन उत्तराखंड प्रदेश कि टीम में हो गया है।

गुजरात में प्रस्तावित 36 वे राष्ट्रीय खेलों की मैं पहली बार वुशु खेल क़ो शामिल किया गया है। शिवनगर निवासी 22 वर्षीय निखिल भारती उत्तराखंड प्रदेश के सीनियर वुशु खिलाड़ी है।

निखिल ने इससे पूर्व पिछले वर्ष भोपाल में हुयी सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के 56 किलो भार वर्ग में टॉप 8 में जगह बनाई।

निखिल भारती के प्रशिक्षक बबलू दिवाकर ने बताया की वर्ष 2018 में रूद्रपुर हुए उत्तराखंड राज्य ओलम्पिक खेलो में निखिल ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था।

उसके बाद निखिल ने लगातार कई बार राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते एवं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। निखिल रोज़ाना 4 घंटे वुशु खेल का प्रशिक्षण लेते है।

रूद्रपुर के इस होनहार प्रतिभाशली खिलाड़ी के चयनित होने पर उत्तरखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव ने निखिल भारती एवं उनके प्रशिक्षक बबलू दिवाकर को बधाई दी है।