ऊधमसिंह नगर : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा का चलाया गया अभियान।

मीडिया ग्रुप, 14 अगस्त, 2022

गदरपुर। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की टीम ने संदीप गुम्बर के नेतृत्व में घरों में तिरंगे भी लगाए।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य संदीप गुम्बर ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य संदीप कुमार, केतन ग्रोवर, मंजीत सिंह, राजेश हुड़िया, निखिल कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।