रिपोर्ट : राजीव कालड़ा
उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में सिडकुल चौकी पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी होने के साथ ही धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई भी की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। फौजदारी वाद संख्या 269/2019 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वांछित आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र बग्गा सिंह, निवासी सिसौना, सितारगंज को 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोपहर 1:05 बजे आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली, कांस्टेबल कमल गहतोड़ी और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।



