उधमसिंह नगर : किच्छा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

मीडिया ग्रुप, 14 अगस्त, 2022

किच्छा। आजादी के अमृत महोत्सव की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और देश के वीर क्रांतिकारियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

उधमसिंह नगर अंतर्गत किच्छा शहर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने गांव वासियों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री राजेन्द्र प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, घर-घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहा है। रैली निकाल रहा है।

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री राजेन्द्र प्रजापति, रेशमवती, आरती देवी, मुन्नी देवी, मगन, अन्नू राजपूत, रूप देवी, फूला देवी, राम प्रसाद, बृजेश, हिमंचल, अर्जुन, मनीष कुमार, ललित चौहान उपस्थित रहे थे।