उधमसिंह नगर : तिरंगा के अपमान के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 12 अगस्त, 2022

सितारगंज। देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का कुछ लोग विरोध भी करते दिख रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है जहां मुस्लिम युवक पर तिरंगे का अपमान करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें पुलिस ने जिम स्वामी के खिलाफ तिरंगा का अपमान करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सितारगंज कोतवाली में युवक द्वारा दी गई तहरीर में जिम स्वामी पर आरोप लगा है कि हर घर तिरंगा, घर–घर तिरंगा अभियान के तहत घरो एवं दुकानों में मै अपनी टीम के साथ तिरंगा झण्डा लगा रहा था।

चौधरी मार्केट के पास घरों एंव दुकानों पर झण्डा लगा रहा था उसी समय जिम स्वामी ने अभद्रता करते हुए हाथ से तिरंगा झण्डा छीन लिया और सड़क पर फेंक कर पैरों से मसलने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया।

कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम की धारा 2 व 504 के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।