नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।

मीडिया ग्रुप, 10 अगस्त, 2022

नीतीश कुमार ने 8 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम की शपथ ली।

 

उनके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बिहार में गठबंधन टूटने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रेस वार्ता कर एक-एक आरोप का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि अमित शाह ने मंत्रालय के लिए नीतीश कुमार को फोन किया था।

नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह का नाम दिया था। मान लीजिए अगर हमने मंत्री बना दिया था तो नीतीश ने उस समय विरोध क्यों नहीं किया.? यह सरासर गलत आरोप है कि भाजपा ने नीतीश जी से बिना पूछे आरसीपी को मंत्री बना दिया। भाजपा ने नीतीश कुमार को पांच साल तक मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा ने नीतीश का हमेशा सम्मान किया।