उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 14 जुलाई, 2022

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम से युवक ने दुष्कर्म कर उसके बाद उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ठेली लगाने का काम करता है। परिवार की आजीविका चलाने के लिए उसका अधिकाशं समय बाहर ही बीतता है।

उसकी पत्नी की मानसिक रूप से अस्वथ है। वह अपने कमरे में थी और छोटी दो बेटी अपने मामा के घर थी। बताया जा रहा कि मंगलवार को तड़के पड़ोस में रहने वाला युवक मौका पाकर छत के रास्ते घर में घुस गया और कमरे में अकेली 12 वर्षीय मासूम को देखकर उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची के रोने पर वह उसे धमकी देते हुए छत के रास्ते ही फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए।

बच्ची ने उसके साथ हुुई घटना के बारे में जानकारी दी तो लोगों में रोष फैल गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा ने बताया आरोपी के भागने की जानकारी मिलने पर उसकी घेराबंदी कर शिवनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।