उधमसिंह नगर : विधायक के करीबी कांग्रेस नेता की आरा मशीन पर वन विभाग का छापा।

मीडिया ग्रुप, 08 जून, 2022

नानकमत्ता। वन विभाग की टीम ने कांग्रेस नेता की आरा मशीन पर औचक छापा मारा है। छापे की कार्रवाई से मौके हड़कम्प मच गया। छापे के दौरान आरा मशीन से वन विभाग की टीम को अवैध लकड़ी बरामद होने की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर मिली लकड़ी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

खबर लिखे जाने तक बन विभाग की कार्रवाई चल रही थी। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने कांग्रेस नेता की आरा मशीन पर छापा मारकर छानबीन की। खबर है कि वन विभाग को आरा मशीन पर अवैध रूप से चिरान के लिए लाई गई साल व सागौन की लकड़ी भारी मात्रा में बरामद हुई है। खबर के मुताबिक वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली से भी लकड़ी बरामद की है। छापा मारने आई वन विभाग की टीम आरा मशीन पर बरामद लकड़ी के कागजों की जांच कर रही है।

वन विभाग को सूचना थी कि अवैध रूप से आरा मशीन पर लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली से वन विभाग से अवैध रूप से लकड़ी तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी।

मौके से कितना माल बरामद हुआ है इसकी अभी जानकारी वन विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि आरा मशीन पर मौजूद लकड़ी की कागजों की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरा मशीन कांग्रेस के एक नेता की बताई जा रही है, क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक के खास करीबी माने जाते हैं।