उत्तराखंड : कांस्टेबल का हृदय गति रुकने से निधन, शोक की लहर।

मीडिया ग्रुप, 07 जून, 2022

नानकमत्ता। नानकमत्ता थाने में तैनात जल पुलिस के कांस्टेबल बोबिंदर कुमार का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 2007 से नानकमत्ता थाने में जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल बोबिंदर कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी और ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान सोमवार को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। कांस्टेबल बोबिदर हरिद्वार जिले के सिकंदरपुर बवाल के निवासी थे। बोबिंदर कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और दो पुत्र को रोते बिलखते छोड़ गये। पुलिस कर्मी के निधन पर आज जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

इधर नगर के व्यापारियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, थानाध्यक्ष केसी आर्य, एस आई जावेद मलिक, एसआई मंजू पवार, प्रकाश आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, राजन चौहान, दिनेश रस्तोगी, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, शुभम् अग्रवाल, दिनेश गोयल, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। 15 वर्षों से नानकमत्ता थाने में तैनात जल पुलिस के कांस्टेबल बोबिदर कुमार के निधन पर नगर के पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया।