उत्तराखंड : नदी में डूबने से नाबालिग युवक की मौत।

मीडिया ग्रुप, 29 मई, 2022

रामनगर। ग्राम चिलकिया निवासी एक युवक की गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी। युवक शनिवार दोपहर को नदी में डूबा था। रविवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक चिलकिया निवासी प्रिंस (उम्र 17 वर्ष) अपने कुछ दोस्तों के साथ एक दोस्त का बर्थडे बनाने के लिए गर्जिया मंदिर घूमने गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच गर्जिया मंदिर के समीप स्थित झूला पुल के पास प्रिंस अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय डूब गया जिसके बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने प्रिंस को काफी नदी में खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया लेकिन अंधेरा होने के चलते शनिवार को नदी में डूबे प्रिंस को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान नहीं चला। रविवार को एसडीआरएफ के प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह चलाए गए रेसक्यूअभियान के कुछ देर बाद प्रिंस का शव बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।