रुद्रपुर में वार्ड नं. 36 से एडवोकेट अशोक सागर भाजपा प्रत्याशी घोषित।

मीडिया ग्रुप, 27 मई, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। महानगर के दो वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए के लिए भाजपा ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशि के नाम पर मुहर लगाकर दी है। वही, वार्ड न. 13 में भाजपा प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पायी है।

घोषित प्रत्याशी का नगर निगम में स्वागत के बाद उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी गई। बता दे कि शहर के वार्ड नं. 36 और 13 में 12 जून को उपचुनाव होगा। कांग्रेस ने दो दिन पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा ने आज वार्डों 36 के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। वार्ड 36 से पार्टी ने एडवोकेट अशोक सागर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी ने उनकी ईमानदार छवि के आधार पर टिकट दिया है। इधर वार्ड 13 भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारने की जगह समर्पित प्रत्याशी को समर्थन देने का मन बनाया है। अशोक सागर ने टिकट घोषित होने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया । चयनित प्रत्याशी को घोषित होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।