उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में शादी के दौरान दूल्हे के बेहोश होने से मचा हड़कम्प।

मीडिया ग्रुप, 16 मई, 2022

रुद्रपुर। शहर की खेड़ा बस्ती में विवाह समारोह के दौरान अचानक दूल्हा बेहोश हो गया जिससे बारात में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में चिकित्सक को बुलाकर दूल्हे का उपचार कराया गया। दूल्हे की तबियत ठीक होने के बाद शादी की रस्में सुबह पूरी कराई गयी। जानकारी के मुताबिक खेड़ा नई बस्ती में शनिवार रात पीलीभीत से बारात आयी थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। मंडप पर जब विवाह की रस्में चल रही थी। तभी अचानक दुल्हा बेहोश हो गया जिससे बारातियों में हड़कम्प मच गया।

आनन फानन में डाक्टर को बुलाया गया और घर पर ही दूल्हे का ईलाज किया गया। दुल्हे को होश आने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि गर्मी के कारण दुल्हा बेहोश हुआ था। दुल्हे की तबियत ठीक होने के बाद सुबह शादी की रस्में पूरी की गयी। बारात को सुबह वापस लौटना था लेकिन दुल्हे की तबियत बिगड़ने के चलते शाम को बारात दुल्हन को लेकर वापस लौट पायी।