सीएम केजरीवाल के विरूद्ध विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी।

मीडिया ग्रुप, 07 अप्रैल, 2022

नई दिल्ली। मोहाली की अदालत ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

बता दें भारतीय जनता पार्टी के नेता और 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की हरि नगर सीट से चुनाव लड़ चुके तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

जिसके बाद भाजपा के नेताओं ने इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया था। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ लिया। बग्गा भाजपा के प्रवक्‍ता भी रहे हैं।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा अब यह साबित हो गया है कि वे सिर्फ किसी न किसी मामले में तजिंदर बग्गा को बुक करना चाहते हैं… दिल्ली पुलिस यहां जनकपुरी में मौजूद है, वे सभी कानूनी कार्रवाई में हमारे साथ रहेंगे और हम उनका सहयोग करेंगे।