ब्रेकिंग : महिला की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू।

मीडिया ग्रुप, 07 मई, 2022

अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया।

ग्राम ढ्योटी निवासी नन्हे मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात वह कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। लगभग 11:00 बजे जेठ कृपाल ने उसकी चीख की आवाज सुनी। बाहर आकर वह मौके पर गया। वहां देवी का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।

कृपाल के शोर मचाने पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।