उत्तराखंड : संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटकता मिला सब्जी विक्रेता का शव, परिवार में कोहराम।

मीडिया ग्रुप, 28 अप्रैल, 2022

बाजपुर। संदिग्ध हालातों ने सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसका शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

गुरुवार सुबह बाजपुर के एनएनटोपा गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर गमछे से लटका शव दिखने पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की शिनाख्त गांव के ही सब्जी बिक्रेता कालीचरण (45) में रूप में हुई। सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी से मिलने पर आनन-फानन में कस्बा इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान परिवारजनों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था। कालीचरण मूल रूप से कोठे खुदागंज कटरा शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। वर्तमान में वह प्रतिष्ठित कारोबारी मदन लाल के कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टर में परिवार सहित रहता था। सब्जी का ठेला लगाकर वह परिवार का गुजरबसर कर रहा था। कालीचरण को छह बच्चे हैं। जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा है।