उत्तराखंड : झोपड़ी में रखा सिलेंडर फ़टने से शादी के लिए रखा सामान जलकर राख।

मीडिया ग्रुप, 28 अप्रैल, 2022

गूलरभोज। वार्ड नंबर सात स्थित एक झोपड़ी में सिलेंडर फटने से आग लग गयी। आग लगने से घर में शादी के रखी गयी चालीस हजार की नगदी के अलावा जेवर कपड़े अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड में तीन लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 गोलाई में सुषमा के घर में सिलेंडर फट गया।

इससे झोपड़ी में आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग को काबू किया जाता तब तक झोपड़ी में रखी चालीस हजार की नगदी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया।

बताया गया है कि 4 मई को बहन की शादी के लिए सामान रखा था। जिसमें 40000 नगद के अलावा जेवर बर्तन कपड़े व अन्य सामान शामिल था। सुषमा देवी ने बताया कि घर का सारा सामान जल गया है।अग्निकाण्ड में तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान है।

अग्निकाण्ड की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ कुलदीप रघुवंशी, अमित कुमार गुप्ता, राजभर, गोविंद राजभर, नरेश राजभर, राकेश राजभर, सोनू, मुन्नी देवी, माया देवी, विद्या देवी, शीला देवी, शकुंतला, देवी लाल, मुन्नी, कलावती आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।