भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, 10 की हालात गंभीर।

मीडिया ग्रुप, 23 अप्रैल, 2022

महाराष्ट्र। लातूर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब दस बजे लातूर-अम्बोजोगाई राजमार्ग पर स्थित अम्बाजोगाई कस्बे के पास नंदगांव फाटा में हुई। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले के साई और आरवी गांव के रहने वाले ये लोग एक समारोह में हिस्सा लेने बीड के अम्बोजोगाई तहसील जा रहे थे, उसी दौरान नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी क्रूजर जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मला (38), स्वाति (35), शकुंतला (38), सोजरबाई (37), चित्रा (35), वाहन चालक खांडू (35) और नौ साल के बच्चे के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना पाकर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।