ऊधमसिंह नगर : किच्छा में अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार, 12 किलो अफीम के पौधे, दो किलो अफीम पोस्त बरामद।

मीडिया ग्रुप, 28 मार्च, 2022

रूद्रपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत किच्छा के खुरपिया क्षेत्र में अफीम की खेती कर रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 किलो अफीम के पौधे और दो किलो अफीम पोस्त बरामद की गयी।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किच्छा पुलिस को सूचना मिली कि काली मन्दिर तिराहा किच्छा से आगे खुर्पिया गेट स्थित गोस्वामी ढाबे के पीछे एक व्यक्ति अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत मालिक अशरारुल हक निवासी वार्ड न0 5 बडिया किच्छा से अफीम की खेती करने का लाईसेन्स तलब किया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके से अफीम की खेती में कुल 12 किलोग्राम अफीम हरा पौधा व 2 किलोग्राम अफीम पोस्त ताजा बरामद हुआ। सम्बंधित धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

पकड़ने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओमप्रकाश सिंह, किच्छा कोतवाल अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंकर सिंह रावत के अलावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत, दीपक जोशी, कांस्टेबल त्रिलोक पाण्डेय, संजय यादव, बृजमोहन सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार आदि शामिल थे।