रुद्रपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा का भव्य स्वागत, शैलजा बोलीं- प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय

रिपोर्ट : मनीष ग्रोवर

रुद्रपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा का रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ रही है, जिसके चलते युवाओं को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ रहा है।

शैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में छात्रों और युवाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया था। इससे पूरे देश में सकारात्मक संदेश गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से जन-जन की आवाज उठा रही है और सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रही है।

प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे करोड़ों रुपये के घोटाले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला मंत्री के खिलाफ उनके पति ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, लेकिन सरकार सच्चाई जानने के बावजूद अनजान बनी हुई है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए मामले में कथित वीआईपी को लेकर भी सवाल उठाए।

शैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और जनता भी इसके लिए मन बना चुकी है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक तिलकराज बेहड़, गोपाल सिंह राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पुष्करराज जैन, परिमल राय, संदीप चीमा, हरीश पनेरू, संजय जुनेजा, ममता हालदार, सरोज शर्मा, बागेश्वरी कोली, ओमपाल सिंह, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, अजय नारायण सिंह, ओंकार ढिल्लो, करन विक्रमजीत सिंह, संजय ठुकराल, संजीव आर्या, मुन्नवर हुसैन, निसार अहमद, विकास मलिक, अतुल शील, मनोरंजन साना, प्रीती साना, उमा सरकार, इन्द्रजीत सिंह और गणेश उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस की न्याय यात्रा गल्ला मंडी से शुरू होकर भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, नैनीताल रोड, रोडवेज स्टेशन, डीडी चौक, काशीपुर बाईपास रोड और गाबा चौक होते हुए काशीपुर रोड पहुंची। इसके बाद यात्रा गदरपुर के लिए रवाना हो गई।