ऊधमसिंह नगर : पूर्व मंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेसियों द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन।

मीडिया ग्रुप, 05 दिसम्बर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य के बाजपुर दौरे के दौरान हुए जानलेवा हमले के खिलाफ बाटा चौक पर भाजपा की राज्य सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपनी दिखती हुई हार से बौखला गई है और ओछी हरकतों पर उतारू हो चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर कांग्रेस के नेताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी इनकी इन हरकतों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उनको संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर सड़क पर आकरआंदोलन को मजबूर होंगे।

तनेजा ने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता और कई बार मंत्री रह चुके नेता पर ऐसा जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय है। अगर इतने बड़े नेता ही प्रदेश में सुरक्षित नहीं है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी।

तनेजा ने कहा कि एक ऐसे वरिष्ठ नेता जो कांग्रेस में ही नहीं बल्कि भाजपा में भी वरिष्ठ मंत्री रह चुके हैं उनके साथ ऐसा बर्ताव भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, जिला महासचिव सुशील गाबा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, यूथ अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, उमा सरकार, देवी श्रीधर, पार्षद मोहन खेड़ा, कैलाश राठोड़, वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, वरिष्ठ नेता ममता रानी, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, नंद किशोर गांगुली, कमलेश गुप्ता, रवि कठेरिया, जगदीश कर्मकार, परितोष मंडल, गोपाल भसीन, साजिद खान, आमिर हुसैन, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, जगदीश मंडल, श्यामल मंडल, रोबिन विश्वास, अनिल शर्मा, उमाशंकर मंडल, नत्थू लाल कोली, गुल मोहम्मद, सूरज विश्वास, सपना गिल, निसार खान, नितिन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।