मीडिया ग्रुप, 22 जून, 2025
रुद्रपुर सिटी क्लब के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी बरीत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में रविवार को शांतिपूर्ण रूपसे संपन्न हो गए जिसका चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें संजय ठुकराल को सर्वाधिक वोट मिले है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूपसे संपन्न हुई।
सिटी क्लब के 546 पंजीकृत मतदाताओं में से 444 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 12 मतों को अवैध घोषित किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला और 5 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो दो घंटे में संपन्न हो गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी बरीत सिंह और सहायक अधिकारियों अमित गंभीर, सीए अशोक सिंघल, प्रदीप बंसल, अजय अग्रवाल की निगरानी में चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया।
सिटी क्लब रुद्रपुर के सदस्य पद हेतु चुनाव में प्रत्याशी संजय ठुकराल को 388 सर्वाधिक वोट मिले वहीं पंकज बांगा ने 365 वोट के साथ शानदार जीत दर्ज की। राजेश घीक को 343 वोट, मनीष गगनेजा को 340 वोट, सुरेश ढींगरा को 301 वोट, नरेंद्र बंसल को 300 वोट, सुखदेव सिंह भल्ला को 291 वोट एवं अनुज कुमार अग्रवाल को 270 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। वहीं, विजय कुमार अग्रवाल को 223 वोट और केवल कृष्ण अरोड़ा को 210 वोट मिले। कुल 8 सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
क्लब के अध्यक्ष पद पर जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष पद पर एसएसपी पदेन रूप से रहते हैं। 23 जून को कोषाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव पद के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा, जिसमें डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी तथा स्थायी सदस्य किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ मौजूद रहेंगे।