Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़कियों ने खेली ऐसी होली, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Holi in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, नाच-गाना और बवाल नहीं रुक रहा है। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कई बार इसे चेतावनी दी है, लेकिन यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिनमें कोई झगड़ता, तो अश्लीलता करता नजर आया है।

होली से ठीक पहले अब दो लड़कियों का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को गुस्सा दिला दिया है। वीडियो में इंस्टाग्राम रील के लिए मेट्रो में लड़कियां अश्लीलता करती दिख रही हैं। मेट्रो ट्रेन में फ्लोर परसफेद सूट और साड़ी पहने बैठी दो लड़कियां बहुत ही अंतरंग तरीके रंग खेल रही हैं। इसके साथ ही गाना चल रहा है, ‘रंग लगा दे रे, मोहे अंग लगा दे रे…’। कई लोग सीट पर बैठकर लड़कियों की इस हरकत को देख रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @AppuRj18 से शेयर किया गया है। वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है दिल्ली मेट्रो में सख्स निगरानी की आवश्यकता है। दूसरे शख्स का कहना है कि लोगों ने यहां फूहड़ता मचा रखी है। इन्हें ‘जूते से नहीं बेल्ट ले मारो’।

कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाओं के बीच लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। एक वीडियो में दो महिलाओं के बीच मारपीट भी देखी गई थी।