CBSE ने 20 स्कूलों पर गिरा दी गाज, रद्द कर दी मान्यता, जानिए क्या है इस बड़ी कार्रवाई का कारण

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के अलग-अलग राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन स्कूलों में नियम विरुद्ध आचरण करने के साथ-साथ कदाचार में लिप्त रहने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा केरल और उत्तराखंड के स्कूलों पर भी गाज गिरी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और असम के भी कई स्कूलों की मान्यता भी रद्द की गई है। दिल्ली, पंजाब और असम के तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड भी किया गया है।