उधमसिंह नगर : तकनीकी कारणों से दिल्ली की दोनों उड़ानें रद्द

पंतनगर। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से दिल्ली-पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानों को तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया। इन उड़ानों में दिल्ली से पंतनगर के 71 और 63 एवं पंतनगर से दिल्ली के 78-78 यात्रियों को निराश होना पड़ा। जयपुर-पंतनगर के बीच संचालित हवाई सेवा में कोई व्यवधान नहीं आया। इंडिगो की पहली फ्लाइट 6ई 7156 दिल्ली से पंतनगर के लिए सुबह 11:06 बजे और दूसरी फ्लाइट 6ई 7324 दोपहर 1: 35 बजे उड़ान भरती है। संवाद