उधमसिंह नगर : महिला से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो किया वायरल

उधमसिंह नगर। एक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 2019 में उसकी सोशल मीडिया पर खटीमा इस्लामनगर निवासी अनीस से जान पहचान हुई।

इसके बाद अनीस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना दिया। बाद में उसने अपने पति को तलाक दे दिया और अनीस ने निकाह करने से मना कर दिया।

इसके बाद अनीस ने फिर शारीरिक संबंध बनाने को कहा जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस्लामनगर वार्ड पांच निवासी अनीस अहमद उर्फ उज्जु के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सीओ वीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।