उधमसिंह नगर : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

उधमसिंह नगर। बार एसोसिएशन, काशीपुर के द्विवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बन गए हैं।

उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दो-दो और आय-व्यय निरीक्षक पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।

मंगलवार सुबह 10:3 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। अध्यक्ष पद के लिए गिरजेश खुल्वे ने नामांकन जमा किया। अब अध्यक्ष पद पर गिरजेश खुल्वे, अवधेश कुमार चौबे और विरेंद्र कुमार चौहान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है।

उपाध्यक्ष पद के लिए विधु शेखर शर्मा व अनूप शर्मा, सचिव पद पर नृपेंद्र चौधरी व अमित ब्रह्मेश, उप सचिव पद पर सुखदेव सिंह व सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चंद्र नौटियाल व सौरभ शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मेहराज खान व सतपाल सिंह बल और आय-व्यय निरीक्षक पद पर हिमांशु विश्नोई, गौरव रावत व संतोष श्रीवास्तव ने नामांकन किया है।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दस अधिवक्ताओं अमृत पाल सिंह, अमित कुमार गुप्ता, अमितेश सिसौदिया, जसवंत सिंह, अविनाश कुमार, अर्पित कुमार सौदा, नरदेव सिंह सैनी, कामिनी श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल व नरेश कुमार पाल ने नामांकन किया।

वहां चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अंशुमान सिंह व आनंद स्वरूप रस्तोगी, बताया कि 20 दिसंबर को सुबह वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 23 को सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा।

उसी दिन मतगणना के बाद देर शाम तक विजयी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी अनिल सहरावत, अब्दुल रहमान के साथ ही नरेंद्र यादव, विवेक जैन मौजूद रहे।