दुखद : पूर्व विधायक का निधन, शोक की लहर…

मीडिया ग्रुप, 11 नवंबर, 2023

उत्तराखंड। पूर्व विधायक व  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का शनिवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशन सिंह तड़ागी का निधन हो गया है।

उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशन सिंह तड़ागी का 101 वर्ष की आयु में शनिवार (आज) सुबह निधन हो गया। वे पिछले लंबे से अस्वस्थ्य थे और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।

उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनके आवास पर पहुंचने लगे है। बता दें कि तड़ागी नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके पारिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।