रुद्रपुर : ऑटो डीलर यूनियन का हुआ गठन।

मीडिया ग्रुप, 22 सितंबर, 2023

रुद्रपुर में गाड़ियों के व्यापार से जुड़े व्यापारियों द्वारा ऑटो डीलर यूनियन का गठन किया गया है। व्यापारियों की एक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में ऑटो डीलर यूनियन का गठन कर सर्व सम्मत्ति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में रुद्रपुर ऑटो डीलर यूनियन के अध्यक्ष के रूपमें सतीश दुआ, उपाध्यक्ष के रूप में विपिन नारँग व मनीष ग्रोवर, कोषाध्यक्ष के रूप मे सचिन मलहोत्रा, महामंत्री के पद पर अभिनव सिंघल, संगठन मंत्री कोमल नारंग व संजू छाबड़ा, सचिव विशाल खेड़ा, उपसचिव नवीन कुमार को चुना गया।

पदाधिकारी चुने गए व्यापारियों द्वारा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों द्वारा चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी गई।