उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर के डीएम युगल किशोर पंत का ट्रांसफर, डेढ़ साल रहा कार्यकाल, IAS उदयराज सिंह होंगे नए जिलाधिकारी।

मीडिया ग्रुप, 30 जून, 2023

उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में आईएएस-पीसीएस के ट्रांसफर कर दिए। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश कर दिए हैं।

शासन ने गुरुवार देर रात 36 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें 22 IAS और 5 PCS के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल है।

उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी के पद से युगल किशोर पंत को हटा दिया गया है और उनकी जगह IAS उदय राज सिंह को उधमसिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

युगल किशोर पंत ने दिसंबर 2021 में उधमसिंह नगर के 25वें जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। उनका डीएम के रूपमें करीब डेढ़ वर्ष का कार्यकाल रहा।

जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के न‌ए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए आईएएस उदय राज सिंह अब तक अपर सचिव गन्ना चीनी पेयजल (नमामि गंगे), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पी०एम०जी०एस०वाई०), प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड सुगर फेडरेशन एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।