उधमसिंह नगर : रंगदारी के आरोपी को पकड़ने पहुंची बिहार पुलिस।

मीडिया ग्रुप, 26 मार्च, 2023

रुद्रपुर। रंगदारी के आरोपी को पकड़ने केलिए बिहार पुलिस रुद्रपुर शहर पहुंची है। आरोपी की तलाश में पुलिस के साथ बिहार पुलिस शहर के कई ठिकानों में छापे मारी कर रही है। आरोपी की लोकेशन के आधार पर बिहार पुलिस शहर में पहुंची है।

अब से कुछ समय पहले बिहार में एक रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी वहां से फरार हो गया था। वहां के न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया।

इसके बाद बिहार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। लोकेशन खंगालने में आरोपी का ठिकाना शहर के ट्रांजिट कैंप में निकला। शनिवार सुबह बिहार पुलिस ने कोतवाली पहुंच कर आमद कराई।

एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पुलिस की टीम बिहार पुलिस के साथ आरोपी को तलाशने में जुटी हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।