उधमसिंह नगर : दो पक्षों में जमकर चले डंडे और पत्थर, 10 लोग जख्मी।

मीडिया ग्रुप, 20 मार्च, 2023

पंतनगर। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर डंडे और पत्थर चल गए। दोनों पक्षों के 10 लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के चार लोगों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पांच लोग किच्छा सीएचसी में भर्ती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जिसमे दो पक्ष हाथो में लाठी डंडे सहित ईंटों से एक दूसरे पर हमला कर रहे है। शांतिपुरी गेट के पास नाले किनारे रहने वाले अजय से खुरपिया निवासी शंभू, जोगेंद्र, विक्की का पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम दोनों पक्ष शांतिपुरी गेट में समझौते के लिए पहुंचे थे।

यहां फिर से विवाद हो गया और पत्थर चल गए। शांतिपुर गेट निवासी टिंकू माली, शांति देवी, स्वाला, शोभा, अजय और खुरपिया फार्म निवासी शंभू, जय देव, हिमाचल व दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।