उधमसिंह नगर : तीन युद्धों के गवाह कैप्टन भट्ट का निधन।

मीडिया ग्रुप, 20 मार्च, 2023

चीन और पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन से लोहा लेने वाले उधमसिंह नगर निवासी कैप्टन रामदत्त भट्ट का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भट्ट ने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई में हिस्सा लिया था।

उन्होंने 1962, 1965, 1971 कर लड़ाई में दुश्मन से लोहा मनवाया था। कै. भट्ट चीन युद्ध के दौरान चीन सीमा पर जोशीमठ में दुश्मनों से आमने-सामने गोलाबारी कर कई जवानों को ढेर किया।

पाकिस्तान युद्ध के दौरान वे पंजाब के फजलका सीमा पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक भट्ट दुश्मन से बचने के लिए लाइट के ऊपर काला कपड़ा डाल देते थे।

कै. भट्ट के पुत्र और राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र भट्ट बताते हैं कि उनके पिता अक्सर हमें भारतीय जवानों की बहादुरी के किस्से और अपने युद्ध के अनुभव बताते थे। वे अपने पीछे पत्नी बसंती देवी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रविवार को शारदा घाट बनबसा में हुई अंत्येष्टि में चिता को मुखाग्नि सुशील कुमार भट्ट, देवेंद्र भट्ट एवं राजेंद्र भट्ट ने दी। वहां पर लायंस क्लब अध्यक्ष रवीश भटनागर, अंकित पांडे, दीपक कापड़ी, प्रेम मलिक, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय बंसल, एससी वर्मा आदि थे।