रूद्रपुर : होली के रंग में झूमे विधायक अरोरा।

मीडिया ग्रुप, 09 मार्च, 2023

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 

रुद्रपुर। होली के रंग में झूमे विधायक शिव अरोरा। विधायक आवास आयोजित हुए होली मिलन समारोह में सुबह से ही रुद्रपुर के दूर दराज इलाको से विधायक शिव अरोरा के चाहने वाले ओर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

वही विधायक शिव अरोरा ने भारी संख्या में पहुँचे लोगो का गर्मजोशी से गुलाल लगाकर स्वागत किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा होली हमारे सनातन परंपरा में रंगों उलास ओर उमंगों से भरा हुआ त्यौहार है जिसको लेकर हर वर्ष उनके आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता है।

निश्चित रूप से रुद्रपुर विधानसभा से लोग आपसी प्रेम ओर उत्साहपूर्ण माहौल में होली मिलने आते हैं।

वही विधायक शिव अरोरा भी होली पर अपने समर्थकों संग थिरकते हुए नजर आए उनके समर्थकों द्वारा उनको कंधे पर उठाकर होली पर्व के उत्साह को जाहिर किया।

वही विधायक शिव अरोरा के अवसर पर दोपहर तक होली की बधाई देने वालों का आना लगा रहा। विधायक शिव अरोरा ने कहा होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है।

यह पर्व छोटे और बड़े के भेदभाव को दूर करते हुए सबको जोड़ने का कार्य करती है हमारी सनातन संस्कृति ही है, जिसकी गूंज विश्व पटल पर भी नजर आती है।

वही विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा हमारा क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिये वह संकल्पबद्ध है।

इस दौरान जिला महामंत्री अमित नारग, मण्डल अध्यक्ष भाजपा धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट, उपेंद्र चौधरी, सुरेश कोली, उत्तम दत्ता, राकेश सिंह, राजेश डाबर, के के दास , जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा,सुनील ठुकराल, सोनू अनेजा, राजेश पप्पल, राजेश जग्गा, यशपाल घई, महेश कोली, विपिन कोली, सुरजीत कीर्तनिया, शिवकुमार गंगवार, विनय बत्रा, धीरेंद्र मिश्रा, उमेश पसरीचा,मयंक कक्कड़, मोहित कक्कड़, डॉ सीमा अरोरा, राजन राठौर राजकुमार कोली,गिरीश पाल, योगेश वर्मा, हरपाल चावला, विजयभूषण गर्ग, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र सुखीजा, विकास बठला, अरविन्द गंगवार, अनमोल विर्क, मनोज मदान, आयुष तनेजा, गौरव अरोरा व अन्य लोग मौजूद रहे।