रूद्रपुर : संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटकी मिली नव विवाहिता।

मीडिया ग्रुप, 23 जनवरी, 2023

रूद्रपुर। संदिग्ध हालातों में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका ने डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मूल रूप से बाजपुर निवासी किशन पत्नी के साथ जगतपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

डेढ़ साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। किशन रूद्रपुर कम्पनी में काम करता था। बीती शाम वह किसी पार्टी में गया था। पत्नी घर पर अकेली थी। रात को जब वह घर लौटा तो प्रीति फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गये। मौके पर मकान मालिक समेत अन्य लोग भी पहुंच गये।

मकान मालिक ने सूचना पुलिस और महिला के घर वालों को दी जिस पर परिजन भी वहां पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मौके पर सुसाईड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।