उत्तराखंड : नशे में धुत महिला ने सरेआम फाड़े युवक के कपड़े।

मीडिया ग्रुप, 18 दिसंबर, 2022

नैनीताल। शुक्रवार शाम महिला पर्यटक ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर दिया। राह चलते एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने बमुश्किल महिला को शांत किया। जानकारी के मुताबिक बीती शाम तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर मुंबई से पति के साथ आई महिला शराब के नशे में गालीगलौज कर रही थी।

हो-हल्ला करने के साथ ही राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लगी। जिसके चलते मौके पर भीड़ जुट गई। महिला पर्यटक ने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। वह किसी तरह जान छुड़ाकर वहां से निकला। महिला का पति भी नशे में था।

इस दौरान किसी ने उसके हाथ से शराब की बोतल छीन ली तो वह भी भड़क उठा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के पति को सख्त हिदायत दी कि वह उसे ले जाए। इसके बाद महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई।