उधमसिंह नगर : केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के एसएसपी को दिए निर्देश।

एसएसपी से वार्ता के बाद श्री भट्ट ने विश्वास जताया कि उधम सिंह नगर पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

उधमसिंह नगर : अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

आदर्श कालोनी पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास बिना लाइसेंसी पिस्टल मय कारतूस बरामद हुई।

उत्तराखंड : बाग में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, जांच शुरू।

बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने किया नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.रतन सिंह ऑडिटोरियम पहुॅचकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया।

उधमसिंह नागर : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा।

जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भण्डाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 11युवतियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड : रूद्रपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

मीडिया ग्रुप, 14 मई, 2022 रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र शांतिपुरी में खनन के रास्ते को लेकर भाजपा के मंडल महामंत्री को गाली मार दी। जिसे घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची…

उत्तराखंड : हाई कोर्ट नैनीताल ने खाद्यान्न घोटाले में सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।

याचिका में सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

उधमसिंह नगर : जिलाधिकारी पंत की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न, स्टोन क्रेशरों पर कार्यवाही…

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई।

उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम में जीएमवीएन के रिजनल मैनेजर की हृदय गति रूकने से मौत।

बदरीनाथ धाम में गढवाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का हृदय गति रूकने से निधन हो गया है।