रुद्रपुर में भाजपा युवा मोर्चा की परिचय बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

रुद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर की संगठनात्मक परिचय बैठक भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली एवं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी की उपस्थिति रही।

बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत करना, आपसी समन्वय बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई, जिसके बाद संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने और जनसंपर्क को व्यापक बनाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी पहचान होती है और सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, मोर सिंह यादव, सुरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री विशाल सिंह, शशांक वर्मा, पारस अग्रवाल, रचित सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, विकास पोखरिया, अंकित गोयल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।