ऊधमसिंह नगर : सैनिक के विरुद्ध रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 29 सितंबर, 2022

ऊधमसिंह नगर में एक युवती ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती का आरोप है कि नानकमत्ता क्षेत्र की युवती के अनुसार सेना में तैनात आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवक जब भी छुट्टी आता, उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस तरह आरोपित ने उसके साथ 25 बार दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भपात भी कराने का आरोप है।

11 जुलाई को किसी दूसरी युवती से सगाई करने की जानकारी मिलने पर उसने आरोपित से बात की, लेकिन वह नहीं माना। आरोपित के पिता ने भी उसे धमकाया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सैनिक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।