उधमसिंह नगर : जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का लिया शुभारम्भ। 

मीडिया ग्रुप, 22 सितंबर, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

काशीपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने उदयराज हिन्दू इण्टर कालेज में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।

गौरव सेवा सम्मान समारोह में मा0 मंत्री ने समूह में जोड़कर महिलाओं को स्वावलम्बन बनाने का कार्य करने वाली जनपद की सक्रिय 220 महिला सी0आर0पी0 एवं सीनियर सीआरपीएफ को उत्कृष्ठ कार्य करने पर ’’ग्राम गौरव सम्मान’’ से सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन 17 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में राज्य के सभी जनपदों में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 05 साल के भीतर समूहों की महिलाओं की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और निश्चित ही आने वाले 05 सालो में महिलाओं की आर्थिक क्षेत्र में स्थिति अलग होगी। उन्होंने कहा कि 05 साल के अन्दर महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में अग्रणीय बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में हर संभव कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान को बाजार उपलब्ध कराने एवं उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दुकाने खोली जायेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब परिवार को मजबूद बनाने एवं विकास की मुख्य धारा से पिछड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का चहुॅमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्सा नही जायेगा।

मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत राज्य के 95 विकासखण्डों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका सम्वर्धन हेतु 3.50 लाख परिवारों को संगठित करते हुये 46164 समूह, 4711 ग्राम संगठन एवं 276 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।

उन्होने कहा कि उधमसिंह नगर में वर्तमान समय तक 60000 परिवारों को 5874 समूहों में संगठित कर 532 ग्राम संगठन एवं 25 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।

उन्होने कहा कि राज्य में वर्तमान समय तक 2030 सी0आर0पी0 तैयार किये गये है जो कि विभिन्न घटकों में समूहों एवं संगठनों का क्षमता विकास करते है। उद्यमसिंह नगर में वर्तमान समय तक 247 काडर तैयार किया गया है।

उन्होने कहा कि वर्तमान समय तक 35695 समूहों को फण्ड, 20096 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि, 34477 समूहों को सी0सी0एल0 तैयार कर बैंक लिंकेज किया गया है। उद्यमसिंह नगर में वर्तमान समय तक 4885 समूहों को रिवाल्ंिवग फण्ड, 2918 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि, 4396 समूहों को सी0सी0एल0 तैयार कर बैंक लिंकेज किया गया है।

उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन हेतु राज्य के सभी जनपदों में 33 नैनों पैकेजिंग यूनिट, 13 सरस सेन्टर, 252 उद्यम एवं 18 ग्रोथ सेन्टर संचालित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन हेतु जनपद में 03 नैनों पैकेजिंग यूनिट, 01 सरस सेन्टर, 25 उद्यम एवं 07 ग्रोथ सेन्टर संचालित किये जा रहे है।

महिलाओं के उत्पादों को विपणन करने हेतु हिंलास ब्राण्ड तैयार किया गया है। इस दौरान महिला समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो भी कार्य करें, वे कार्य पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, निश्चित ही सफलता हासिल होगी।

उन्होंने कहा कि समूह बाजार मांग एवं भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए ही अपने-अपने समूहों के कार्य क्षेत्र एवं उत्पादन को चुने करें ताकि उत्पादों को आसानी एवं सुगमता से बाजार मिल सकें।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो, पूर्व दर्जा मंत्री कैलाश पंत, गुरविन्दर सिंह चन्डोक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, उप जिलाधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।