उत्तराखंड : बाबा बर्फानी के दर्शन कर कटरा पहुंचे रुद्रपुर निवासी श्रद्धाल।

मीडिया ग्रुप, 09 जुलाई, 2022

रूद्रपुर। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के बैनरतले गए 155 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर आज सकुशल कटरा पहुंचे हैं। सभी श्रद्धालु मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन कर 10 तारीख को गरीब रथ से रुद्रपुर के लिए आएंगे।

यहां बता दें कि श्री अमरनाथ सेवा मंडल के बैनरतले श्रद्धालु पिछले 22 वर्षों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण गत दो वषों से यात्रा स्थगित की गई थी। इस बार रूद्रपुर से गई यह 23वीं यात्रा थी। यात्रा पर गये सभी सदस्य बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद आज मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच गए हैं।

यहां माता रानी एवं शिवखोड़ी के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु 10 जुलाई को गरीब रथ पर सवार होकर अगले दिन दोपहर को रुद्रपुर पहुंचेंगे।

यात्रा पर जाने वालों में सुनील ठुकराल, अजय चडढा, मनीष चुघ, राजकुमार खनीजो, राजन राठौर, संजय ठुकराल, नवीन नरूला, अक्षय गाबा, सुमित छावड़ा, डा. सुरेश, निशांत ढल्ला, पवन शर्मा सहित श्री अमरनाथ सेवा मंडल के कई सदस्य शामिल है।