उत्तराखंड : नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 22 जून, 2022

हल्द्वानी। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 50 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को अलनमरा मैरिज हाल के बगल वाली गली के अन्त में एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया।

संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शकील बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 50 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।

थानाध्यक्ष ने बताया पकड़ा गया नशा तस्कर शकील पूर्व में भी स्मैक तस्करी में थाना बनभूलपुरा से जेल जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उनि मनोज यादव, कानि. मुन्ना सिंह व भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे।